Mad Tower एक मजेदार कौशल का खेल है, जहाँ पर आपको खेल के अंतिम टावर तक जाने की कोशिश करनी है और वहां का एक दुष्ट जंतु को मिटाना है। इस खेल की विशेषता यह है कि, प्रत्येक टावर में एक मिनीगेम होता है। अर्थात, यह आपको प्रत्येक चुनौती को पूरा करते हुए बहुत देर तक मनोरंजित रख सकता है।
इस खेल में, कुल मिलाकर 19 टावर हैं और लक्ष्य पहुँचने के लिये आपको उन सब से गुजरना है। हर टावर के दीवार में एक रहस्य होता है और यदि आप आपका उद्देश्य पूरा करते हैं तो हर रहस्य का हल मिलता है। उदाहरण के लिये, इनमे से एक स्तर में, आप जोड़े का मेल करने का प्रचलित खेल खेलते हैं। मगर आपको उन्हें ढूंढने से कुछ अधिक करना है - आपको पांच विभिन्न जोड़ों का एक कॉम्बो बनाना है।
Mad Tower की एक बढ़िया बात यह है कि हर समय आपको कुछ नया खेलने को मिलता है, इसलिए आप खेल से कभी भी उब नहीं जाते हैं। वास्तव में, कभी कभी डबल मिनीगेम में, किसी दोस्त से मदद मांगना बेहतरीन उपाय होता है, चूँकि, एक ही समय पर, आपको स्क्रीन के दो अलग अलग भाग पर ध्यान देना पड़ता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.0.3, 4.0.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Mad Tower के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी